Ghazipur news: भांवरकोल युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

भांवरकोल/गाजीपुर। थाना भांवरकोल क्षेत्र के सोनाडी गांव निवासी राधे मोहन राय उर्फ लखन राय पुत्र लालमोहर राय बीते 1 मार्च की सुबह करीब 6:00 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का सुराग न मिलने से परिजन चिंतित हैं।
परिजनों के अनुसार, घर से निकलने के बाद युवक वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों व आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले को लेकर परिवार के लोग परेशान हैं और आमजन से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
यदि किसी व्यक्ति को राधे मोहन राय (लखन राय) के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो नीचे दिए गए नंबरों पर तत्काल संपर्क करें—
📞 8115521117
📞 6354177234
👉 आमजन से अनुरोध है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर कर युवक को सकुशल खोजने में सहयोग करें
इस संबंध में पुलिस ने बताया की गुमशुदी दर्ज कर ख़ोज बीन जारी कर दिया गया है



