Ghazipur news: कलयुग का चरम, 14 साल के सगे चचेरे भाई ने 4 साल की चचेरी बहन संग किया दुष्कर्म, सकते में हैं लोग

Published on -


गाजीपुर। दुल्लहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में कलयुग का चरम देखने को मिला है। जहां से आए शर्मनाक वाकए ने सामाजिक सभ्यता पर ही उंगली उठाई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोर ने महज 4 साल की अपनी सगी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना के सामने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़िता की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासिनी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की शाम करीब 4 बजे वो घर पर मौजूद नहीं थी। उसकी 4 साल की बेटी घर पर ही खेल रही थी। इस बीच मासूम बच्ची का 14 वर्षीय सगा चचेरा भाई आया और उसे बहला फुसलाकर कुछ दूर नहर पर ले गया। वहां जाने के बाद उसने बच्ची संग दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब मां घर आई तो उसे इसका पता चला तो उसके होश ही उड़ गए। उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। जिसके बाद वो थाने पहुंची और उसने अपने नाबालिग भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। इधर घटना की जानकारी जब लोगों को हुई तो उनके भी होश उड़ गए हैं। वहीं लोगों में इस बात की बहस शुरू हो गई है कि आखिर आज का समाज बच्चों को किस दिशा में ले जा रहा है, उन्हें क्या और किस तरह की शिक्षा मिल रही है?

About the Author
For Feedback - feedback@vckhabar.in

Leave a Comment