spot_img

Ghazipur news: सुमनलता राय को बेस्ट एंकरिंग अवार्ड, गाजीपुर पुलिस लाइन दीक्षांत समारोह में बढ़ाया जनपद का मान

Published:

spot_img



गाजीपुर। जनपद के लिए गर्व का क्षण तब देखने को मिला जब पत्रकार अभिषेक राय की भाभी सुमनलता राय  पत्नी डॉ अरुण राय को शानदार मंच संचालन के लिए बेस्ट एंकरिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 26 अप्रैल 2026 को गाजीपुर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
समारोह में सुमन राय को उत्कृष्ट एंकरिंग के लिए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी गाजीपुर अनुपम शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन के दौरान उनके आत्मविश्वास, प्रभावशाली शैली और स्पष्ट अभिव्यक्ति की सभी ने सराहना की।
इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हेडिंग

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़