
आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक
गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी ने ग्राम प्रधानों से गांवों में आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।



