spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल कुडेसर 20 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण, अधिकारी मौन

Published:

spot_img


गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के कुंडेसर ग्राम सभा के वार्ड नंबर 1 में लगा 25 KV का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग 20 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 5 महीने पहले ट्रांसफार्मर की दो खूंटियां खराब हो गई थीं, जिसके बाद लाइनमैन ने किसी तरह एक खूंटी के सहारे सप्लाई चालू कराई थी।
लेकिन गर्मी बढ़ते ही बची हुई खूंटी भी खराब हो गई और तब से क्षेत्र में बिजली संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने 1912 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ बिजली विभाग के संबंधित जेई को भी फोन के माध्यम से सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
ग्रामीण दिनदयाल यादव, कमलेश पाल, देवेन्द्र यादव, शिवमंगल पाल, गणेश पाल, मुकेश आदि ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर एवं 63केवी लगवाने की मांग कि है

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़