spot_img

Ghazipur news: गहमर पुलिस ने बिहार के दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 53 पाउच अवैध शराब बरामद

Published:


गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने लगातार दो दिनों में कार्रवाई करते हुए बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, वांछित अभियुक्तों की तलाश और अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मामा इंटरप्राइजेज के रास्ते भदौरा रेलवे स्टेशन की ओर बैग में शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने राजकुमार सिंह (32 वर्ष) निवासी सम्मतपुर, थाना सालीमपुर, जिला पटना (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग से ब्लू लाइम ब्रांड के 28 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना गहमर पर मु.अ.सं. 162/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इससे एक दिन पूर्व, 2 अगस्त को भी चौकी प्रभारी सेवराई ने मुखबिर की सूचना पर मामा इंटरप्राइजेज के रास्ते भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर अजीत कुमार (22 वर्ष) निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना (बिहार) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 8PM Gold ब्रांड की 25 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में मु.अ.सं. 161/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त बिहार से शराब लाकर क्षेत्र में तस्करी करने की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई कर उनकी योजना विफल कर दी गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल रामू कुशवाहा एवं कांस्टेबल अजय चौहान शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़