spot_img

Ghazipur news: मुहम्मदाबाद संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत,गांव में सनसनी

Published:

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में मंगलवार शाम 4 बजे के करीब एक 10 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत कि सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर गांव निवासी मनोज पाल के 10 वर्षीय पुत्र हर्ष गांव के सिवान में खेत में रोपे गए मिर्च में पानी डालने के लिए गया था। वह खेत के पास तालाब नुमा गड्ढे के पास उसकी संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजन आनन फानन में हर्ष को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों में इसको लेकर कई तरह की चर्चा है कुछ लोग डूबने से मौत होने की बात कह रहे हैं वहीं परिजन इसको गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गड्ढे में बहुत कम पानी होने की वजह से इस मामले में संदेह गहराता जा रहा है। वही इस संबंध में कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पूरा मामला साफ होगा। पीएम रिपोर्ट के अनुसार ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़