गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन में लदे तीन गोवंश बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी के पास से 0.315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम सोनाड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवथही पुलिया, ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के पास एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर ले जाए जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP64AT9499 को रोककर तलाशी ली। वाहन में तीन गोवंश लदे मिले। पुलिस ने मौके से अजय कुमार (22) निवासी जालूपुर रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी और अंकित कुमार गौतम (26) निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, हाल पता पांडेपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अंकित कुमार गौतम के कब्जे से 0.315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन रस्सियां बरामद कीं। बरामदगी के आधार पर भांवरकोल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 171/26 के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी में एक पिकअप वाहन, तीन गोवंश, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और तीन रस्सियां शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह व हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Ghazipur news: भांवरकोल में पिकअप से तीन गोवंश बरामद, तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Published:







