गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार गोवंश के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से गोवंश लदी महिंद्रा पिकअप और चार रस्सियां बरामद की हैं।
, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को उपनिरीक्षक श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ चकबाला मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में चार गोवंश लदे मिले। पुलिस ने मौके से मो. इमरान (35) निवासी गोपालनगर, थाना गोविंदनगर, जनपद मथुरा और अलीहुसैन (26) निवासी नरगहना, थाना पवारा, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर भांवरकोल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 177/2026 के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी: महिंद्रा पिकअप वाहन, चार गोवंश और चार रस्सियां। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्याम सिंह और थाना भांवरकोल पुलिसकर्मी शामिल रहे।












