top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़भांवरकोलसड़क दुघर्टना

Ghazipur news: भांवरकोल बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर, चालक फरार


भांवरकोल:  राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू से लदा ट्रक (संख्या यूपी 54 टी 7563) भरौली की ओर से मुहम्मदाबाद आ रहा था। दोपहर लगभग 1:30 बजे जैसे ही ट्रक प्रह्लादपुर  कुडेसर गांव के समीप पहुंचा, उसी समय शेरपुर कलां निवासी दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मुहम्मदाबाद की ओर जा रहे थे। आगे निकलने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे शम्भू खरवार (40 वर्ष), पुत्र दयाशंकर खरवार, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि शम्भू पहले से ही दिव्यांग हैं। दुर्घटना के दौरान उनके शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने साहस दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और सुरतापुर गांव के पास उसे रोक लिया। स्थिति बिगड़ती देख चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल शम्भू खरवार को तत्काल मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया
सूचना मिलने पर 112, पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक फरार चालक और क्लीनर का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button