Ghazipur news: भांवरकोल गंगा नदी में दो नावों से 60 गोवंश बरामद, तस्करों की तलाश तेज

Published:


भांवरकोल। थाना भांवरकोल पुलिस ने बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में दो नावों से क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे 60 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। पुलिस के पहुंचने पर गौ तस्कर नाव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों नावों को कब्जे में लेकर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त और चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो नावों में गोवंशीय पशुओं को लादकर गंगा नदी के रास्ते वध के लिए चौसा, बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भांवरकोल तथा उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शेरपुर घाट पहुंचे।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों नावों को किनारे लगवाया और तलाशी ली। इस दौरान नावों पर लदे कुल 60 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। पुलिस ने तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
इस मामले में थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 172/26 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार गौ तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बरामदगी में दो नाव और 60 गोवंशीय पशु शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह समेत थाना भांवरकोल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़