top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारप्रशासनिकबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोल

Ghazipur news: होली-रमजान से पहले सड़कों पर उतरी भांवरकोल पुलिस, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में रुट मार्च

गाजीपुर। होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से भांवरकोल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। सोमवार को थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भांवरकोल,कुडेसर, बढ़नपुरा, पातालगंगा व प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।
गश्त के दौरान थानाध्यक्ष ने आमजन से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांति से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम ने जगह-जगह रुककर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।
पुलिस ने त्योहार के नाम पर तेज आवाज में डीजे बजाने और अश्लील गीत प्रसारित करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा पुराने विवादों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
इस दौरान चौकी मच्छटी प्रभारी श्याम सिंह, हेड कांस्टेबल आशुतोष पांडेय, कांस्टेबल शिवपाल प्रदीप, राजुद्दीन, हेड कांस्टेबल सुभाष, हेड कांस्टेबल विकास मालवीय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button