
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक कृष्ण बिहारी राय को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी ने उनके आवास पहुंचकर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. सुनील चौधरी ने कहा कि कृष्ण बिहारी राय का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन संगठन द्वारा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर मनोनीत सभासद पप्पू पांडेय, विनय चंद्रा तथा निलेश राय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई।



