लोकसभा चुनाव 2024 : अबकी बार 400 के पार के लिए भाजपा इयों ने किया रुद्राभिषेक, कालेश्वर महादेव मंदिर में की कामना

On: Sunday, March 3, 2024 11:42 AM
---Advertisement---

Chandauli news – सकलडीहा क्षेत्र के बठ्ठी स्थित कालेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के साथ भाजपाजनों ने रुद्राभिषेक करके भारतीय जनता पार्टी की पुरे देश में 400 सीटों के पार एवं चंदौली में ऐतिहासिक जीत के लिए पूजा अर्चना किया.

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी के  सपने का भारत बनाने के लिए इस बार पूरे देश ने भाजपा को 400 सीटों के पार का संकल्प लेकर विकसित भारत का प्रण लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता काम कर रहा है. आज उसी क्रम में भगवान शिव के दरबार में भाजपाजनों चंदौली लोकसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए रूद्राभिषेक किए. 

इस दौरान भाजपा नेता अजित पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई नई रूपरेखा लिख रहा है. सनातन संस्कृति परंपरा के अनुसार लोक कल्याण देश कल्याण के लिए रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है.

इस मौके पर भाजपा नेता कुमुद बिहारी सिंह, अनिल सिंह, विजय गुप्ता,अनिल राजभर, अश्वनी मिश्रा, मोनू पाण्डेय, अवनीश सिंह, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता, मोनू पाण्डेय, रमाशंकर खरवार, भगवान दास राम, सूरज पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp